Sportsआज का राशिफल, 04 जनवरी 2024

आज का राशिफल, 04 जनवरी 2024

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगी | आज कालाष्टमी है। साथ ही आज शाम 5 बजकर 33 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे। आज आय का कोई नया स्रोत खुलने का भी योग बन रहा है। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि आज की परिस्थितियां आपके अनुकूल है। मौज मस्ती के समय अपने व्यक्तिगत कार्यों को बिल्कुल ही नजरअंदाज ना कर दें। आज किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए।

वृष राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज बिजनेस से जुड़े संपर्कों को मजबूत करें और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देंगे। आज नौकरी में बदलाव संबंधी संभावनाएं बनेंगी। आज दिन भर मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु उसके परिणाम भी सुखद हासिल होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे, जिससे आप बहुत ही खुश और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग का अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र रहना सफलता देगा।

मिथुन राशि:  

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कारोबारी व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे आपकी कार्यप्रणाली में गति आएगी। इस राशि की महिलाएं अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज किसी समस्या से घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढे, तो परिस्थितियां जल्दी ही अनुकूल हो जाएगी। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है।

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बढ़ते खर्चों की वजह से सोच-विचार करेंगे। आज भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय ना लें। किसी के साथ भी वैचारिक अनबन चल रही हो, तो उसे दूर करने में आपका प्रयास सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी।

सिंह राशि:  

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अपने स्रोतों का इस्तेमाल करके जल्दी ही किसी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। लोगों के साथ बातचीत होगी, जिससे नई जानकारी मिल सकती है। इन बातों की मदद से आप अपनी समस्याएं दूर कर पाएंगे। मित्र या कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस में लाभ कराएगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ाने में जल्दबाजी न करें। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। बिजनेस के कार्यों में सुधार होगा। मार्केटिंग के कामों में फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अधिक कार्यभार की वजह से घर पहुंचने में देर हो सकती है। कम समय में अनेक कामों को अंजाम तक पहुंचाने की आवश्यकता है। किसी व्यक्ति के साथ बात करते समय अपने विचार या निर्णय का दबाव न बनाएं। अच्छा होगा सामने वाले व्यक्ति को भी समझे।

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी समस्याओं को छोड़कर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। किसी बड़े व्यक्ति का साथ मिलेगा जिन बातों को आप अभी तक समस्या समझ रहे हैं, वे केवल नकारात्मक विचारों की वजह से है। बेहतर होगा कि छोटी:मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र रहे। बच्चों को अपनी पढ़ाई से संबंधित किसी सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक:ठाक रहने वाला है। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सुकून पाने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत करना और आपसी विचार विमर्श करना उचित रहेगा। कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु जरूरत अनुसार काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में अच्छी डील होने वाली है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि:  

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपकी योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी। व्यवसाय में नई-नई उपलब्धियां सामने आएंगी। कोई रुका हुआ सरकारी कार्य आज हल हो सकता है। ऑफिस में नये काम की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक:ठाक रहने वाला है। आज आपको दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। दोपहर बाद आपकी फाइनेंस संबंधी कोई समस्या भी हल होती नजर आ रही है। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। अपने व्यक्तिगत जीवन को अन्य लोगों के नजरिए से परखने की गलती न करें। आपकी योजना के अनुसार बातें घट रही हैं, इस कारण प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपने किसी लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सानिध्य बना रहेगा। लवमेट से मिलने का मौका मिलेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। आज शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। पिछले कुछ समय से अस्त:व्यस्त बनी हुई दिनचर्या मे कुछ सुधार आएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। आप अपने काम के साथ अन्य लोगों की मदद करेंगे। जीवन में आपको जो सफलता अभी तक प्राप्त हुई हैं, उनकी वजह से स्थिरता मिलेगी। भविष्य की चिंता न करते हुए व्यक्तिगत जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करें।

    Disclaimer

    All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

    Advertisement

    Related Articles

    Hot this week

    1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

    सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

    राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

    स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

    स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

    शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

    हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

    शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

    1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

    सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

    शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

    80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

    राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

    स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

    स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

    शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...