आज का राशिफल, 27 फरवरी 2025

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, प्रमोशन के योग भी बन रहे है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। आज की गई मेहनत का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आज आपको बचना चाहिए, नहीं तो परिस्थितियां आपके विपरीत बनेगी। आज आपके लिए फैसला करना कठिन होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। दवाइयों के व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज अपना हर काम खुद करने की कोशिश करें, किसी और पर ना थोपे। छात्रों को आज किसी विषय को समझने में, सीनियर्स की सहायता मिलेगी। लवमेट एक दूसरे का सम्मान करेंगे रिश्ते में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। सोशल साइंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, आपको करियर में सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरीदने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे आज ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। आज किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में नयापन आयेगा। आज आप नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाएंगे।

कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज किसी जरूरी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन काम में सफलता मिलेगी। कृषि से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है, नई खबर पर काम करने को मिलेगा।

सिंह राशि:आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप जॉब चेंज करने का मन बनाएंगे। आज आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कोट कचहरी से रिलेटिड रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढे़गी, जिसे पूरा करने में आपको परिवारवालों का सहयोग भी मिलेगा।

कन्या राशि:आज आपका दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खास खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए आज आपका दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपकी मन की इच्छा आपके जीवनसाथी पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आज आपको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस का काम आज आप समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। शाम का समय भाई-बहनों के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा।


वृश्चिक राशि:
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज नया व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलेगा। जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपको ज्वेलरी उपहार में दे सकते है। महिलाएं आज ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। आज आपके आस-पास चहल-पहल रहेगी, इन गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है। आज ऑफिस में आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।

धनु राशि:आज आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपके द्वारा किसी नए काम की शुरआत करने पर परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। ऑफिस के रुके हुए काम में सहकर्मी की सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आज आप शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर चर्चा करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज अचानक धनलाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि:आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज सुलझ जाएंगी। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जीवनसाथी आज आपसे किया वादा पूरा करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि:आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। आज आपको किसी समाजसेवी संस्था में सहायता करने का मौका मिलेगा, इससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भरेंगे। बच्चे आज अपने माता-पिता से अपनी मन पसंद खिलौने की मांग कर सकते है।

मीन राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे। आपकी जरूरी प्लानिंग सफल होगी। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा होगा। आज आपका खास दोस्त आपसे मिलने आपके घर आयेगा। उनसे मिलकर आपको खुशी होगी।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img