आज का राशिफल, 4 जून, 2024

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगी।आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज ही मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। साथ ही आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

मेष राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। धैर्य से आज आपके सारे काम बनते नजर आएंगे। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। अध्यापकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रमोशन होने के योग बने हुये हैं। छात्रों के लिए आज का दिन फेबरेबल रहने वाला है। आज स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृष राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी घर के काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य जल्द पूरा करने में सफलता मिलेगी। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेनें से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें… तो काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगी। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग स्त्रोतों से फायदा मिलने की उम्मीद है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि-आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। आज समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। आज कारोबार में सफलता और नौकरी में तरक्की हो सकती है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आज कार्यों में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी पहले किया वादा आज पूरा करेंगे, इससे आपको प्रसन्नता होगी।

कर्क राशि-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई कोई वस्तु आज अचानक मिल जाएगी। आज आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, इससे आपको लाभ मिलेगा। आज कोई दोस्त आपसे मदद के लिए कह सकता है। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार मिलने की संभावना है।

सिंह राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नए वाहन को खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आज आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। पुराने मित्रों से आज आपकी मुलाकात हो सकती हैं। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम नज़र आ रहा है। आज आप परिवार के साथ किसी मंदिर भगवान के दर्शन करने जाएंगे।

कन्या राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नयी प्रॉपर्टी खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए जीवनसाथी के साथ मार्केट जायेंगे। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आज सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे। ऑफिस के किसी काम की वजह से आज आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। राजनैतिक लोगों से जान-पहचान बनेगी।

तुला राशि-आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज किसी काम को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए फूंक-फूंक कर कदम रखने वाला होगा। आपके ख़र्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। घर से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

वृश्चिक राशि-आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से होगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। विरोधी पक्ष आज अपासे दूरियाँ बनाकर रहेगा। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। आज आपका ज्यादा समय माता-पिता के साथ बीतेगा। अलग-अलग स्त्रोतों से धन लाभ के अवसर बनेंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, तो कार्य जरुर पूरे होंगे।

धनु राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इलेक्ट्रोनिक का सामान खरीदने के लिए आज का दिन शुभ हैं। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। आज लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। आज शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। आज राजनीति में सफलता मिलेगी। पहले किये हुये निवेश का आज लाभ मिलेगा। इस राशि के लोगों को जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा, जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज मेहनत के मुताबिक सफलता हासिल होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी दोस्त से चर्चा करेंगे।

कुंभ राशि-आज का दिन आपके जीवन में नयी खुशियाँ लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की वजह से मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर इंटरव्यू के लिए जा रहे है तो अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होने वाली है। आज करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। जरुरी कार्यों को पूरा करने में किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। आज परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे। आज विरोधी आपको नुकसान पहुँचने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, आज अपना काम ध्यानपूर्वक करें।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img