आलू के पौधे पर उगे टमाटर! किसान खुद भी हैरान 

चरखी दादरीः हरियाणा के चरखी दादरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खेत में आलू के पौधे पर नीचे आलू और ऊपर टमाटर उग आए हैं। जिसे भी इस बात का पता चल रहा है, वह खुद रानीला बास गांव के खेत में पौधे को देखने के लिए पहुंच रहा है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी अन्य ग्रामीणों के साथ खेतों में पहुंचे। उन्होंने इसे प्रकृति का चमत्कार बताया। किसान का कहना है कि वह हर बार आलू की फसल लगाता है, लेकिन यह उसके साथ पहली बार हुआ है।

वहीं कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह करिश्मा नहीं, बल्कि टमाटर के बीज के साथ आलू को सर्वाइव करने का नतीजा है। इससे पहले साल 2010 में भिवानी के जुई इलाके में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। किसान ओमकार ने बताया कि उसने करीब आधा एकड़ में आलू की फसल उगाई है। फसल लगभग तैयार हो चुकी है। ठंड के कारण आलू के पौधों के पत्ते जलने शुरू हो गए थे। इसलिए उसने ऊपर के पौधे को काटकर वहां से हटाने और आलू की खुदाई करने के बारे में सोचा। जैसे ही उसने कटाई शुरू की तो पौधे के ऊपर के हिस्से में टमाटर उगे दिखे। आलू के पौधे पर टमाटर देखकर ओमकार हैरान रह गया।

उसने अपने दूसरे किसान साथियों को इसके बारे में बताया। इसके बाद अन्य लोग खेत में पहुंचे। उन्होंने टमाटर तोड़कर स्वाद चखा तो उन्हें यकीन हुआ कि यह टमाटर ही है। किसान ने बताया कि प्रत्येक पौधे पर टमाटर नहीं लगे हैं, जो बड़े पौधें हैं केवल उन्हीं पर टमाटर लगे हैं।​​​​​ ओमकार ने बताया कि पिछले साल भी उसने आलू की खेती की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने मोरवाला निवासी एक व्यक्ति से आलू का बीज लेकर अपने खेत में लगाया था। वह उत्तर प्रदेश से बीज मंगवाता है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान श्योराण ने बताया कि यह टोमेटो नहीं पोमेटो है। इसका आकार व स्वाद बिल्कुल टमाटर की तरह ही होता है। यूं कहें कि ये एक किस्म से टमाटर ही होता है। कई बार टमाटर के बीज आलू के साथ सर्वाइव कर जाते हैं। ऐसे में वे आलू से खुराक प्राप्त करते हैं। तना आलू का ही होता है, जबकि ऊपर फल टमाटर का होता है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...