ऊना/सुशील पंडित : यूथ बालीबाल क्लब सोहारी के सौजन्य से दो दिवसयी बालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस का आगाज युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऊना राघव ठाकुर द्वारा किया गया। राघव ठाकुर ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नौजबानों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का मौका मिलेगा और अच्छे सामाजिक वतावरण पैदा करने में मददगार साबित होगा । इस अवसर पर व्यवसाई जोग राज जोगी ने भी बतौर बशिष्ठ अतिथि हाजिर रहे। क्लब के संरक्षक ठाकुर बलवान सिंह रिटायर्ड इंस्पैक्टर पुलिस ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर राघव ठाकुर ने 7100रुपए और समाजसेवी जोग राज जोगी ने 5100रुपए कल्ब को दिए। इस पर सुभाष गर्ग पूर्व उप प्रधान , मनोज कुठियाला ,पंकज शर्मा अशोक कुमार, हैप्पी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
