HaryanaHaryana News: ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों के साथ मिलकर निकाली रैली, देखें...

Haryana News: ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों के साथ मिलकर निकाली रैली, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: पुलिस की ओर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक खास अभियान चलाया गया। यह अभियान नागरिकोंं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए चलाया गया। सेक्टर-26 स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने पुलिस कमिश्नर शिवराज के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली। यह रैली सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में कॉलेज से शुरु होकर सेक्टर-26 के बाजारों और रिहायशी इलाकों में से गुजरी।

इसमें ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और छात्र दोनों ही पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने अपने हाथ में बैनर और तख्तियां भी पकड़ी हुई थी। इन पर सड़क सुरक्षा संबंधी नारे भी लिखे हुए थे। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह के द्वारा इस अभियान को मॉनिटर किया गया। डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है और इसमें हर व्यक्ति का साथ जरुरी है।

आज का युवा कल का भविष्य है और यदि वही यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि छात्रों को ट्रैफिक अवेयरनेस वैन के जरिए से यातायात नियमों की एक वीडियो भी दिखाई जिसमें आसान भाषा में सभी नियमों के बारे में बताया गया था। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पंचकूला की सारी सड़के सुरक्षित हो।

इस तरह के जागरुकता अभियान से हम लोगों तक सीधा पहुंच पाने में मदद मिलेगी। इसमें छात्र हमारे सबसे अच्छे दूत है जो इस संदेश को अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएंगे। हमारी कोशिश यही है कि लोग हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और गति सीमा का पालन करना अपनी आदत बनाएं ताकि उनकी हर यात्रा सुरक्षित हो पाए। अभियान के दौरान सेक्टर-26 पॉलिटैक्निक कॉलेज के प्रिसिंपल रणवीर सांगवान भी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...