Unaदर्दनाक हादसाः गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लगने से 20 छात्राओं की...

दर्दनाक हादसाः गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लगने से 20 छात्राओं की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जॉर्ज टाउनः साउथ अमेरिकी देश गुयाना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रविवार देर रात आग लग गई। खबरों के मुताबिक हादसे में 20 छात्राओं की मौत हो गई। हालांकि ये आंकड़ा बढ़ सकता है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। लोकल मीडिया के मुताबिक आग सेंट्रल गुयाना के महिदा शहर के एक स्कूल के हॉस्टल में लगी। हादसे के वक्त छात्राएं सो रही थीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक कई छात्राएं अब भी अंदर फंसी हुई हैं। सोशल मीडिया पर हादसे की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि मौके पर दमकल विभाग की गाडिय़ां और एम्बुलेंस मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

ये काफी दर्दनाक हादसाः प्रेसिडेंट

गुयाना के प्रेसिडेंट इरफान अली ने इसे भयानक और दर्दनाक हादसा बताया है। उन्होंने कहा- खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि हॉस्टल में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाया जा सके।

जनवरी 2023 में आग से एक स्कूल तबाह हुआ था

जनवरी 2023 में जॉर्ज टाउन शहर के क्राइस्ट चर्च स्कूल में आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लग गया था। स्कूल पूरी तरह से तबाह हो गया था। अधिकारियों का कहना था कि आग किसी व्यक्ति ने जानबूझकर लगाई थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। वहीं आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका था।

न्यूजीलैंड में भी हॉस्टल में आग लगने से 6 की मौत, 20 अब भी लापता

वहीं, न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में एक चार मंजिला हॉस्टल में आग लग गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग लापता हैं। हॉस्टल का नाम लोफर्स लॉज हॉस्टल है, जिसमें 92 कमरे थे। आग बुझाने के लिए 90 फायर फाइटर्स और 20 फायर ट्रकों को काम पर लगाया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...