Breaking Newsदर्दनाक हादसा : घर में गैस सिलेंडर फटने से मां-बेटी की मौ'त

दर्दनाक हादसा : घर में गैस सिलेंडर फटने से मां-बेटी की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बहादुरगढ़ :  शहर की उत्तम कॉलोनी में घर में गैस सिलिंडर फटने से चाय बना रही महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का फर्श और छत भी फट गए और तीनों मलबे में दब गए। झज्जर रोड स्थित उत्तम कॉलोनी में जितेंद्र और उनके भाई जयप्रकाश एक ही मकान में रहते हैं। जयप्रकाश का परिवार मकान के भूतल पर और जितेंद्र का परिवार प्रथम तल पर रहता है। जितेंद्र की पत्नी सुमन सोमवार शाम करीब 6 बजे मकान के प्रथम तल पर रसोई घर में चाय बना रही थी। सुमन की 12 वर्षीय बड़ी बेटी चारवी और 5 वर्षीय छोटी बेटी प्रियल भी मां के साथ रसोई घर में मौजूद थीं। रसोई में चूल्हे से जुड़े सिलिंडर के अलावा एक और सिलिंडर रखा था।

इसी दौरान जिस सिलिंडर की गैस से चूल्हा जल रहा था उसमें अचानक विस्फोट हो गया, जिससे मकान की छत और फर्श फट गए। मां और दोनों बेटी झुलस गईं और छत का मलबा भी उनके ऊपर आकर गिरा, जिसमें तीनों दब गईं। हादसे में सुमन व चारवी की मौत हो गई जबकि प्रियल गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रियल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना से पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। विस्फोट के बाद मलबे में दबे सुमन व चारवी को निकालने में ही करीब घंटाभर लग गया। जिस समय घटना हुई उस समय परिवार के मुखिया जितेंद्र व उनके भाई जयप्रकाश के बच्चे भी घर में नहीं थे। दोनों भाई बाजार में अपनी अटैची-बैग की दुकान में थे, जबकि जयप्रकाश की पत्नी पड़ोस में बाहर गली में थी और दोनों बेटियां ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...