Breaking Newsनाव पलटने बड़ा दर्दनाक हादसाः 4 की मौत, 20 से अधिक लोग...

नाव पलटने बड़ा दर्दनाक हादसाः 4 की मौत, 20 से अधिक लोग लापता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बलियाः बलिया में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 20 से 25 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर 35 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी मुंडन संस्कार के बाद गंगा पार पूजा करने जा रहे थे। घाट पर मौजूद नाविकों ने 6 लोगों को नदी से बाहर निकाला है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन के साथ स्थानीय लोग बचाव में जुटे हुए हैं। हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि ओहार परंपरा के तहत ये लोग नाव से गंगा पार जा रहे थे, जबकि वहां पीपा पुल भी बना था। इस समय एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव में लगी हुई हैं। घटनास्थल पर डीएम रवींद्र कुमार, एसपी राजकरन नैय्यर सहित कई आलाधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। डीएम ने आज सुबह करीब 8:30 बजे माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए लोग आए थे। सभी नाव से गंगा पार जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हमें सूचना मिली कि इंजन में खराबी होने के कारण नाव पलट गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी नाव निकालना बाकी है।

पीपा पुल की रस्सी पकड़कर बचे कुछ लोग

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “नाव में बहुत ज्यादा लोग बैठे थे, घाट से छूटकर नाव कुछ ही दूर गई थी, तभी लोगों के चिल्लाने की आवाज आई। नाव पर बैठे लोग चिल्ला-चिल्लाकर बता रहे थे कि नाव में पानी भर रहा है। देखते-देखते नाव डूबने लगी। उस वक्त कुछ लोग पास के ही पीपा पुल के रस्सी को पकड़ लिए। नाविकों और कुछ स्थानियों की मदद से इन्हें बचाया गया, जबकि करीब 20 लोग पानी में डूब गए हैं।

क्षमता सिर्फ 20 की थी, 35 से ज्यादा लोग बैठे थे

लोगों का कहना है कि नाव की क्षमता सिर्फ 20 लोगों के बैठने की थी। बावजूद इसके नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों को सवार किया गया। हालांकि वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस बात का विरोध किया था, इसके बाद कुछ लोगों को नाव से उतारा भी गया था। इसे भी हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।

ओहार परंपरा की वजह से नाव से गए, पुल से नहीं- नाविक

माल्देपुर घाट पर पीपा पुल भी बना है। इससे लोगों में इस बात की चर्चा है कि पुल होने के बावजूद भी लोग में सवार होकर गंगा पार गए। इसके जवाब में एक नाविक ने बताया कि आज गंगा घाट पर ओहार परंपरा के तहत मुंडन संस्कार कराया जा रहा है। इस परंपरा के तहत जब बच्चे ढाई या 5 साल के होते हैं, तो लोग गंगा तट पर जाकर मुंडन संस्कार कराते हैं। इसके लिए बच्चे के बाल को गंगा में चढ़ाया जाता है। गंगा के इस पार बच्चे का मुंडन होता है। गंगा के उस पार एक पूजन कार्यक्रम होता है। इस बीच परिवार के कुछ लोग नाव से सवार होकर गंगा पार जाते हैं, उन्हें पुल या सड़क रास्ते से नहीं, बल्कि गंगा को ही पार करके जाना होता है। गंगा के इस पार बच्चे की मां रस्सी से बंधी खूटी के पास होती है। पिता चना और गुड़ पूरे रास्ते भर फेंकता जाता है। रस्सी के सहारे गंगा पार किया जाता है। उस पार भी परिवार की कुछ महिलाएं पूजन के लिए पहले से उपस्थित होती हैं।

मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

नाव हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...