Himachalनशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित :नशा मुक्त ऊना के तहत कॉलेज इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है जिसके तहत शनिवार को जिला ऊना के नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यशाला डीआरडीए हाल ऊना में अयोजित की गई जिसमें जिला के सभी कॉलेजों के नोडल अधिकारियों ने शिरकत की।
नशा मुक्त ऊना अभियान के रिसोर्स पर्सन विजय कुमार और पंकज पंडित ने प्रतिभागियों को नशा मुक्त ऊना अभियान के परिपेक्ष्य और कॉलेज इंटरवेंशन कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला के सभी कॉलेजों में कॉलेज टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा ताकि बचाव मुहिम को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। साथ ही, प्रत्येक कॉलेज से चार छात्रों को पियर लीडर की भूमिका के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। शीघ्र ही विभिन्न कॉलेजों पियर लीडर को प्रशिक्षित करके सक्षम बनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं की अहम भूमिका है। जहां युवावस्था नशे के प्रति सबसे संवेदनशील आयु वर्ग है, वहीं बचाव मुहिम में भी इनकी भूमिका सबसे कारगर है। युवाओं के सक्रिय योगदान के बिना अभियान को सिरे नहीं चढ़ाया जा सकता। विजय कुमार ने बताया कि युवाओं को  नशे से बचाने के लिए स्वस्थ विकल्प उपलब्ध करवाने जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज इंटरवेंशन से नशा मुक्त ऊना अभियान को मजबूती मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...