Himachalउप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तीन दिवसीय जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार 7 नवम्बर को जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ऊना में बैठक करेंगे। 


इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 8 नवम्बर को विभिन्न विकासात्मक कार्यों की आधारशिला और लोकार्पण करेंगे जिसमें प्रातः 9 बजे दुलैहड़ में जल आपूर्ति योजना दुलैहड़, प्रातः 9.30 बजे पोलियां बीत जल आपूर्ति योजना का सुधारीकरण कार्य, प्रातः 10 बजे अमराली में छेत्रां के लिए जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण काय्र, प्रातः 10.30 बजे बट्ट कलां में बट्ट कलां जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्य, दोपहर 12.30 बजे कांटे में स्त्रोत, राईजिंग मेन और डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के सुधारीकरण कार्य, दोहपर 1 बजे हरोली में टयूबल नं 72 के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के कार्य, दोहपर 1.30 बजे हरोली बस स्टैंड, दोपहर 1.50 बजे हरोली में कॉपरेटिव सोसाईटी के समीप टयूबवैल के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के कार्य, बालीवाल में सांय 3 बजे बालीवाल जलापूर्ति योजना, सैंसोवाल में 3.30 बजे टयूबवैल के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के सुधारीकरण कार्य, सांय 4.30 बजे भदसाली के भूलगढ़ क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजना, ईसपुर में सांय 5 बजे शीतला माता मंदिर के निर्माण कार्य,  सांय 5.30 बजे पंडोगा में पंडोगा खड्ड की उप सहायक अठवाईं खड्ड में बाढ़ सुरक्षा कार्य, सांय 6 बजे खड्ड में टयूबवैल नं 32 के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के कार्य तथा पंजावर मे सांय 6.30 बजे टयूबवैल नं 21 व 23 के स्त्रोत, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली के सुधारीकरण कार्यों की आधारशिलास रखेंगे।


उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री नंगल खुर्द में प्रातः 11 बजे रावमापा नंगल खुर्द में निर्मित परीक्षा हॉल, प्रातः 11.30 बजे रावमापा ललड़ी में निर्मित साईंस लैब, दोपहर 12 बजे कर्मपुर-पालकवाह में निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र, दोपहर 1.15 बजे  हरोली में जल आपूर्ति योजना के संवर्धन कार्य, दोपहर 2.30 बजे ऊना-हरोली-पालकवाह-जैजों रोड पर हरोली-रामपुर पुल पर बने रेन शैल्टर, दोपहर 2.45 बजे हरोली पुल पर निर्मित दो प्याऊ, धर्मपुर में सायं 4 बजे टयूबवैल नं 90 के सिंचाई योजना के सुधारीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।


इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को प्रातः 10 बजे रावमापा दुलैहड में बने क्लास रूमों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि तदपश्चात प्रातः 10.30 बजे गर्वमेंट मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल दुलैहड़ के शताब्दी समारोह में तथा सायं 4 बजे गांव जखेवाल(बीटन) में 34वीं विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...