Himachalशहीद स्मारक ऊना में दी गई कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक ऊना में दी गई कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद पार्क ऊना में स्थापित शहीद स्मारक में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सैनिक कल्याण केंद्र ऊना तथा जिला प्रशासन ऊना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीदों को सैनिक सलामी दी गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण केंद्र द्वारा जारी की गई शपथ ली। इसके उपरांत उपस्थित सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा पूर्व सैनिक अधिकारियों सहित उपस्थित लोगों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
आयोजन के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सैनिक कल्याण केंद्र ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की स्मृति व सम्मान में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में देश के 576 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए जिनमें हिमाचल प्रदेश के 52 सैनिक शामिल थे तथा इनमें 2 सैनिक ऊना जिला से संबंधित थे।
इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, अतिरिक्त उपायुक्त उना महेंद्र पाल गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसी टू डीसी ऊना वरिंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया, कर्नल दर्शन सिंह, कर्नल कुलभूषण शर्मा, हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर उपस्थित है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...