हाईवे पर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर

सुंदरनगरः चंडीगढ़-मनाली फोरलेन की एक लेन बंद होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। वहीं ताजा मामला हराबाग से सामने आया है, जहां ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुंदरनगर से दल मौका पर रवाना हो गया है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के हराबाग में सुंदरनगर की ओर आ रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुंदरनगर का दल मौका के लिए रवाना हो गया है। उधर, हराबाग में फोरलेन की एक लेन पर इन दिनों टायरिंग के लिए क्षतिग्रस्त सडक़ को उखाड़ा गया है, जिसका कार्य बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है, जिसके कारण दोनों तरफ की ट्रैफिक एक ही लेन पर डायवर्ट की गई है। जहां वाहनों की गति अधिक होने के कारण रोजाना हादसे सामने आ रहे हंै। एनएचएआई ने लोगों को चेताने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए हंै, जिसके कारण बाहर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस थाना की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...