Breaking Newsसिलेंडरों से भरे ट्रक को लगी आग, धमाकों में हवा में उड़ते...

सिलेंडरों से भरे ट्रक को लगी आग, धमाकों में हवा में उड़ते दिखे सिलेंडर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गैस सिलेंडर में धमाके से दहल उठा पूरा इलाका 

नई दिल्लीः लखनऊ-गोंडा हाईवे पर शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर लदे लगे ट्रक में भीषण आग लग गई। इसके बाद ट्रक में लदे सिलेंडरों में धमाका होना शुरू हो गया। फटने के बाद सिलेंडर करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर गिरे। गैस सिलेंडर में धमाके से आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। गैस सिलेंडर में रह रहकर हो रहे धमाकों से टीम की हिम्मत पास जाने की नहीं हुई। हादसे की वजह से लखनऊ हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

गोंडा-लखनऊ हाईवे पर हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ है। एडिशनल एसपी राधेश्याम राय ने बताया कि गैस सिलेंडर से लदा ट्रक गोंडा की ओर आ रहा था। लखनऊ हाईवे पर भभुआ के पास ट्रक के इंजन में आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसी बीच आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इसे पूरा ट्रक धू धूकर जलने लगा। आग की लपटों से घिरे गैस सिलेंडर भी दगने लगे। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हुई है। एडिशनल एसपी राधेश्याम राय ने बताया फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग पर काबू करने के लिए और गाड़ियां मौके पर बुलाई गई है।

करनैलगंज कोतवाल हेमंत गौड़ ने बताया, ”लखनऊ से गैस सिलेंडर को लेकर ट्रक गोंडा आ रहा था। भूलियापुर के पास अचानक पलट गया। ट्रक में भरे सिलेंडर भरे हुए थे, जिससे सिलेंडर में ब्लास्ट होना शुरू हो गया। पूरी गाड़ी में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे को बंद कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गईं। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...