हादसों में घायलों की मदद कर रहे लोगों पर पलटा ट्रक, 4 की मौत, 8 घायल

डूंगरपुरः शादी समारोह से लौट रहे परिवार की जीप दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस दौरान जब लोगों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा था तो एक ट्रक वहां खड़े लोगों के ऊपर पलट गया जिसने एंबुलेंस को भी चपेट में ले लिया। हादसे में एक ही गांव के 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हैं।

जानकारी देते हुए साबला थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे एक सवारी जीप पिंडावल हिलावड़ी गांव के बस स्टैंड के पास बेकाबू होकर रोड से उतर गई थी जिसमें कुछ सवारियों को चोट लगी थी। घटना के बाद लोग घायलों की मदद के लिए जुटे हुए थे कि इसी दौरान वहां खड़ा ट्रक लोगों के ऊपर पलट गया और ट्रक के नीचे 3 बाइक और लोग दब गए। घायलों को सागवाड़ा (डूंगरपुर) हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। शनिवार देर रात 3.30 बजे तक क्रेन से ट्रक को हटाकर दबे हुए लोगों को निकाला जा सका।

हादसे में मरे लोग।
हादसे में मरे लोग।

जानकारी के अनुसार, जीप में सवार सभी लोग पिंडावल गांव में एक शादी समारोह में गए थे। ये लोग शादी समारोह से देर रात को वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। घायलों को कई लोग बचाने के रुके थे। उनको भी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में डूंगरपुर के सावला इलाके के ही बाड़ीगामा बड़ी गांव निवासी लवजी पाटीदार पुत्र देवेंग पाटीदार, दयालाल पाटीदार (50) पुत्र मनजी पाटीदार, सविता पाटीदार (55) पत्नी अमरजी पाटीदार और भावेश पाटीदार की मौत हो गई। जबकि विशाल (13) पुत्र हरीश पाटीदार, जयेश (15) पुत्र राजू पाटीदार, अमरजी (55) पुत्र धुलजी पाटीदार, बादल (55) पुत्र मोगजी पाटीदार, दयालाल (40) पुत्र रतनजी पाटीदार व तीन अन्य घायल हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...