Himachalसत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं-मुकेश अग्निहोत्री

सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं-मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं तथा अंततः सच्चाई की ही जीत होती है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले के संदर्भ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय के इस फैसले से जहां एक और राहुल गांधी को राहत मिली है वहीं दूसरी ओर देश के करोड़ों लोगों में न्याय के प्रति और अधिक आस्था बढ़ी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भविष्य में स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सर्वाेच्च न्यायालय के इस फैसले के दूरगामी सकारात्मक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के चलते जिन लोगों ने राष्ट्रीय स्तर के नेता राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत लोकतांत्रिक राजनीति से बाहर करने का प्रयास किया था उन्हें भी इस फैसले से समझ आ जाना चाहिए कि यह देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है तथा यहां कानून का राज चलता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन राहुल गांधी के पक्ष में आया सर्वाेच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र तथा कानून की जीत है। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी सर्वाेच्च न्यायालय के इस फैसले के आने पर बधाई दी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश से हुई भंयकर त्रासदी हुई है और इससे राज्य को भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केवल जल शक्ति विभाग को प्रदेश में 1630 करोड रुपए का नुकसान हुआ है तथा 15389 योजनाएं क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की स्थिति में राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भीषण परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर धरातल पर बेहतरीन कार्य करते हुए पेयजल आपूर्ति को बहाल किया है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तबाही के कारण हिमाचल प्रदेश में परिवहन व यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अभी भी हिमाचल परिवहन पथ परिवहन निगम की लगभग 100 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई है तथा निगम को किराए के रूप में अब तक लगभग 35 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मॉनसून का मौसम अभी खत्म नही हुआ है तथा भविष्य में भी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। नंगल में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण जिला वासियों को हो रही भारी कठिनाई के विषय में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही यह विषय पंजाब सरकार तथा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि लोगों को आवाजाही को सुगम बनाया जा सके।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुई इस तबाही ऊना जिला में 186.83 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला में 78.20 करोड़ रूपये का नुक्सान जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं को पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग की सड़कों व पुलों को 48.82 करोड़ रूपये, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को 23.29 करोड़ रूपये, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकारण को अत्याधिक वर्षा के कारण 2.33 करोड़, स्वां नदी बाढ नियंत्रण सर्कल ऊना को भारी बारिश के कारण 2.90 करोड़, शिक्षा विभाग के 13 स्कूलों को 34.40 लाख रूपये, स्वास्थ्य विभाग की 13.23 करोड़ रूपये की 62 स्वास्थ्य सुविधाओं को नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग को को बारिश के कारण 4.91 करोड़ रूपये की हानि पहुंची है जिसमें 4606.7 हैक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इन भीषण परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अपने संसाधनों से धन मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से भी प्रदेश सरकार को हर संभव सहयोग देने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...