HimachalNational Highway पर धंस गई Tunnel, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो

National Highway पर धंस गई Tunnel, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कालकाः हिमाचल में बारिश का कहर इस साल भी जारी है। वहीं बारिश और लैंडस्लाइड के चलते कई सड़कें बंद हो गई है। इसी बीच कालका-शिमला नेशनल हाईवे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएचएआई की एक निर्माणधीन सुरंग का एक पोर्टल (टनल) धंस गया है। धंसने की वजह से सुरंग का मुंह बंद हो गया है।

बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ, उसके ठीक ऊपर शिमला शहर की मक डंपिंग साइट है और इस वजह से यहां जमीन हल्की पड़ गई है। यहां काम कर रही कंपनी ने पोर्टल का शुरूआती भाग खोद लिया था। लगातार बारिश की वजह से टनल के बाहर भूस्खलन शुरू हो गया और टनल धंस गई। हादसे के समय काम बंद था और इस वजह से कोई भी हताहत नहीं हुआ। यह हादसा संजौली के चलौंठी में टिटरी टनल में हुआ है।

बता दें कि बीते दिन शाम को यहां बारिश की वजह से भूस्खलन शुरू हो गया था। इसके बाद टनल में काम में लगे कर्मचारी और मशीनरी पहले ही बाहर निकाल ली गई। टनल के प्रोजेक्ट मैनेजर अचल जिंदल ने बताया कि जहां टनल का पोर्टल बन रहा था। वहां मलबा डंप हो गया था। पोर्टल को पक्का करने का काम चल रहा था। तेज बारिश में टनल के पोर्टल पर लैंडस्लाइड हो गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...