Himachalप्रदेश सरकार के प्रयासों से बीस हज़ार गोवंश को मिला आश्रय: वीरेंद्र...

प्रदेश सरकार के प्रयासों से बीस हज़ार गोवंश को मिला आश्रय: वीरेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना (सुशील पंडित)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी कड़ी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सरकार की स्वच्छ, निष्पक्ष व ईमानदार छवि की बदौलत हिमाचल प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में रिकॉर्ड मतदान कर भाजपा के मिशन रिपीट को कामयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। यह विचार पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरियाला गांव हलेड़ा तथा मथैला में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्ति किए। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़  विधानसभा क्षेत्र में इस बार विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी की बढ़त वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को मिली बढ़त से भी ज्यादा होगी।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि साढ़े 4 वर्ष पूर्व वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के पश्चात एक संकल्प लिया था कि प्रदेश को बेसहारा गोवंश मुक्त किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश में गौ सेवा आयोग का गठन किया गया प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गो अभ्यारण तथा अनेक गौशालाएं  निर्मित की गई। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल में 20000 से अधिक बेसहारा गोवंश को आश्रय देने में सफल हुई है तथा गौशालाओं में प्रत्येक गोवंश को चारा आदि के लिए 700 रूपये प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। ग्रामीण ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए 160 मिनट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पेंशन की सुविधा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों को माफ करना  जैसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकार की आमजन के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार के मिशन रिपीट के लिए एकजुट होकर नियमित कार्य करें तथा लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उनका सहयोग व मार्गदर्शन करें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर कुरियाला पंचायत के प्रधान परमजीत सिंह, भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य यशपाल व बूथ अध्यक्ष राम किशोर सहित कुरियाला पंचायत के अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...