Nationalनाले में डूबकर ढाई साल के बच्ची की मौत

नाले में डूबकर ढाई साल के बच्ची की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में शाम ढाई साल की बच्ची की दिल्ली नगर निगम के नाले में डूबने से मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक बच्ची की पहचान अलीशा निवासी मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के तौर पर हुई है। यह हादसा तब हुआ जब बच्ची की मां उसे साथ लेकर बाजार से घर वापिस लौट रही थी। थाना पुलिस ने लापरवाही से मासूम की मौत का मामला दर्ज मामले की जांच में जुटी है। इस हादसे की सूचना पर तुरंत ही दिल्ली पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का शव बरामद किया।

बच्ची नाले में जहां गिरी थी, वहां से करीब 30 मीटर आगे नाले में उसका शव बरामद किया गया।  स्थानीय पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से मौत की धारा में एफआईआर दर्ज किया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाले के स्लैब को सफाई के लिए किसी निगम कर्मी ने या फिर किसी दुकानदार ने हटाया था।  मृतक बच्ची अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ शेरपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। उसके परिजन दस दिन पहले ही काम की तलाश में बिहार से दिल्ली आये थे। उसके पिता मुस्तकीम पेशे से बेलदार है। बच्ची की मां गुलशन ने बताया कि वह शाम करीब छह बजे घर के पास की दुकान से चावल और आंटा लेने के लिए गई थी. उसके साथ उनकी दोनों बेटियां थी।

जब वह लौट रही थीं, तो उनके एक हाथ में सामान था और दूसरे हाथ से छोटी बेटी को गोद में उठा रखी थी। अलीशा उनके साथ-साथ चल रही थी। एक जगह पर नाले से स्लैब का कुछ हिस्सा हटा हुआ था, जिसे बच्ची देख नहीं सकी और नाले में जा गिरी. इससे पहले की वह कुछ समझ पाती, नाले ने उनकी बच्ची को लील लिया और वह उनकी आंखों से ओझल हो गई। हालांकि उन्होंने तुरंत ही सामानों को नीचे फेंक कर छोटी बेटी को सड़क पर बिठाया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं दिखी। जिस पर उसने मदद के लिए शोर मचाया और मौके पर जुटे लोगों ने नाले का स्लैब हटाकर बच्ची की तलाश की, लेकिन वह नजर नहीं आई। जिसके बाद पुलिस एवं दमकल को हादसे की सूचना दी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...