Nationalइस प्रदेश में दो दिन का शोक घोषित

इस प्रदेश में दो दिन का शोक घोषित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने से अबतक 100 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। इस आपदा को लेकर केरल सरकार ने राज्य में दो दिन का शोक घोषित किया है। मुख्य सचिव डॉ. वेणु वी ने एक वक्तव्य में कहा कि वायनाड जिले के चूरलमाला में प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर राज्य सरकार ने 30 और 31 जुलाई को शोक की घोषणा की है। शोक की अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकार की ओर से पूर्व निर्धारित सार्वजनिक समारोह स्थगित कर दिये जायेंगे। वायनाड जिले के वेल्लारीमाला गांव में मंगलवार सुबह दो बड़े भूस्खलन की घटना में लगभग 70 लोगों की मौत हो गई है।

केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह-सुबह कई जगहों पर हुई भूस्खलन हुआ हैं। जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन से मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव प्रभावित हुए हैं। प्रधान मंत्री ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मृतक के निकटतम परिजन के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 मुआवजा देना का ऐलान किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...