Nationalभरभराकर गिरे दो मकान, कई लोग मलबे में दबे

भरभराकर गिरे दो मकान, कई लोग मलबे में दबे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास यलो जोन में देर रात दो मकान गिर गए। दो मकान गिरने से पांच से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मकान के मलबे में दबने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक खोआ गली चौराहे पर स्थित प्रसिद्व जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर स्थित राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता का मकान सटा हुआ था।

 दोनों मकान 70 साल पुराने बताए जा रहे हैं। देर रात दोनों मकान भरभरा कर गिर पड़े।चौक थानाक्षेत्र के खोया गली चौराहे पर ये हादसा हुआ है।  हादसे के बाद से काशी विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले गेट नंबर 4 को बंद कर दिया गया है। एक नंबर और दो नंबर गेट से मंदिर में जाने वाले दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

 स्थानीय लोगों ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी।  एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मैदागिन व गोदौलिया से मंदिर जाने वाले गेट नंबर चार से दर्शनार्थियों के प्रवेश को बंद कर दिया हैं।यह दोनों मकान आपस में सटे थे और जर्जर हो चुके थे। बनारस में कई दिनों से बारिश हो रही थी, इसलिए इस मकान की नींव तक में पानी भर गया था। इसकी वजह से सोमवार की देर रात पहले एक मकान धराशायी हुआ और झटका लगने से उससे सटा दूसरा मकान भी बैठ गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...