UnaHimachal News: मोटरसाइकिलों की टक्कर दो घायल, एक की मौत

Himachal News: मोटरसाइकिलों की टक्कर दो घायल, एक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत आते बहडाला में आगे चल रहे मोटरसाइकिल को पीछे से तेज़ रफ़्तार से आ रहे मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिस से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, और दो लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जसविन्द्र सिंह निवासी गांव देहलां ने अपनी शिकायत में बताया कि बीती देर रात गांव बहडाला में  चताडा मोटर के पास वृजेश विश्वकर्मा ने अपने मोटरसाईकिल संख्या (एचपी 21 ए-3503)को तेज रफतार से चलाते हुए उस के आगे धीमी रफ्तार से चल रहे मोटरसाईकिल संख्या (पीवी 02 वी एफ-3545) जिस पर दो व्यक्ति सवार थे को टक्कर मार दी ।

इस टक्कर से वह तेज रफ्तार मोटरसाईकिल चालक कम से कम 10-12 फुट ऊपर उछलकर नीचे सड़क पर गिर गया तथा दूसरे मोटरसाईकिल सवार जिसमें दो व्यक्ति अभय राणा व अरनीश ठाकुर सवार थे वह भी सड़क के किनारे जा गिरे। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया यहां डाक्टर ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया।वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बृजेश विश्वकर्मा हाल निवासी भड़ोलियां खुर्द के विरुद्ध पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...