ऊना/सुशील पंडित: ऊना में रोड रेज का एक मामला सामने आया है जिसमें एक सरकारी बस के चालक को एक युवक को सलाह देना महंगा पड़ गया। घटना ऊना बस स्टैंड की है। देहरा डिपो की बस जैसे ही ऊना बस अड्डे से स्यूल खड्ड के लिए निकली तो एक मोटरसाइकिल सवार गलत तरीके से कट मारते हुए दो बसों के बीच से निकलने लगा। बस चालक शविंदर शर्मा ने जब उसे ऐसा करने से रोका और सावधानी बरतने की बात कही तो कुछ ही समय में वह मोटरसाइकिल सवार युवक तीन चार साथियों को अपने साथ ले आया। बस चालक का आरोप है कि तैश में आए लड़कों ने उसके सिर पर एक नुकीली चीज से वार किया जिससे उसके सिर से खून बहना शुरू हो गया। आसपास के लोगों ने चोटिल चालक को क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका दावा है कि हमलावरों में एक हरोली क्षेत्र का परिचालक भी शामिल है। बस अड्डे के आरएम सुरेश धीमान ने भी दावा किया है कि हमलावरों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया वह हरोली क्षेत्र की बताई जा रही है।
Popular Categories
Follow us
Popular
Popular Categories

