Himachalऊना पुलिस वाहन चालकों को कर रही जागरूक, फिर होंगे चालान

ऊना पुलिस वाहन चालकों को कर रही जागरूक, फिर होंगे चालान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के निर्देशानुसार वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिये विशेष अभियान चलाया है । सदर थाना प्रभारी मनोज वालिया ने वताया कि यह अभियान दस दिन तक चलेगा जिसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जायेगा । दस दिन तक ट्रिपल राईडिंग,विना नम्बर पलेट, विना हेलमेट और वाहन चलाते बक्त मोवाईल का प्रयोग करने वाले चालकों को हिदायत दी जायेगी।

उसके वाद जीरो टालरेंस की निति अपनाते हुए चालान काटे जायेगें। नाके के दौरान देखने को मिला की पुलिस को देखकर हाथ में लटका रखा हेलमेट लगा लेते हैं। लोग ऐसा ना करें बल्कि पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने हेलमेट लगाये हुए दोपहिया वाहन चालकों को प्रोत्साहित भी किया । दोपहिया वाहन पर जा रहे एक युवक ने अपने बच्चे को भी हेलमेट पहनाया हुआ था । थाना प्रभारी मनोज वालिया ने बच्चे को चॉकलेट देकर सम्मानित किया ।

वहीं विना हेलमेट और विना सीट वेल्ट पहने चालकों को हिदायत देकर छोड़ा गया । जहां दोपहिया वाहनों पर सवार दोनों लोगों के लिए हेलमेट पहना जरूरी किया गया है मगर अब दोपहिया वाहन पर सवार चालक भी हेलमेट पहनने में दिक्कत महसूस कर रहे है। हेलमेट ना पहनने वालों में अधिकतर युवा वर्ग ज्यादा मात्रा में नजर आते है। उन्होने लोगों से अपील की है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का साथ दें और यातायात नियमों का पालन करें । इस मौके पर थाना प्रभारी  के साथ सिटी चौकी के प्रभारी  तेजेन्द्र सिंह और अन्य पुलिस कर्मी  भी मौजूद रहे ।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...