Himachalऊना सुपर-50 एक महत्वपूर्ण पहलः वीरेंद्र कंवर 

ऊना सुपर-50 एक महत्वपूर्ण पहलः वीरेंद्र कंवर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: ऊना सुपर-50 सरकार व जिला प्रशासन ऊना की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके तहत उना जिला के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को जेईई, नीट तथा  क्लैट की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए में 2 वर्ष तक मुफ्त में कोचिंग दी जाती है। इस 2 वर्षीय कोचिंग अवधि में सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र पर लगभग 62 हजार रुपए खर्च किया जाता है। वर्तमान में सुपर 50 बैच 2022-24 में 75 बच्चे यह कोचिंग लेने जा रहे हैं, जिसके लिए सालाना करीब 50 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने डाइट देहलां में ऊना सुपर 50 बैच 2022 -24 के कांउसलिंग कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए दी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है तथा जरूरी साधन व अवसर पाकर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी साधन संपन्न परिवारों के बच्चों की तुलना में खुद को बेहतर साबित करते हैं।

उन्होंने बताया कि ऊना जिला के सभी उपमंडलों में आधुनिक सुविधा युक्त पुस्तकालय खोले गए हैं, जहां पर बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पाठ्य सामग्री प्रदान की गई है। उन्होंने सुपर फिफ्टी में चयनित बच्चों को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुपर-50 में कामयाब हुए बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए तथा सरकार और जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। बच्चों ने बताया कि कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी कड़ी लगन व मेहनत का ही परिणाम है कि वह अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब हुए।
कार्यक्रम में उपायुक्त उना राघव शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के संबंध में बच्चों को महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष की कोचिंग अवधि के दौरान बच्चे अपने लक्ष्य को याद रखें तथा नियमित अध्ययन जारी रखें।
इससे पूर्व डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सुपर-50 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह कोचिंग प्रक्रिया वर्ष 2019 में आरंभ की गई है। 

आरंभ में केवल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ही यह कोचिंग दी जाती थी, लेकिन बाद में  यह सुविधा नीट तथा क्लैट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी आरंभ की गई। इस कोचिंग प्रक्रिया के बाद अब तक 2 बैच पास आउट हो चुके हैं जिसमें लगभग 20 प्रतिशत बच्चों ने इंजीनियरिंग तथा मेडिकल क्षेत्र में इस कोचिंग के जरिए अपने उद्देश्य को प्राप्त किया है। सुपर-50 के लिए ऊना जिला को राष्ट्रीय स्तर का स्कॉच अवार्ड भी मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सुपर 50 के चयनित छात्र छात्राओं को टेबलेट भी आवंटित किए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप, कल्पवृक्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय ठाकुर, संजोत कौर, विवेक दत्ता, रमा, रमेश ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...