Himachalनशामुक्त ऊना अभियान के तहत सिहांणा पंचायत ने कहा नशे को न...

नशामुक्त ऊना अभियान के तहत सिहांणा पंचायत ने कहा नशे को न जिन्दगी को हां – परवेश रत्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहांणा में हर घर दस्तक अभियान चलाया गया जिसमें नशे को न जिन्दगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। नायब तहसीलदार परवेश रत्न ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में कई बार लोग नशे से बचाव के तरीकों से अवगत नही होते हैं जिसकी वजह से आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना है। 
परवेश रत्न ने कहा कि हमें अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। परवेश रत्न ने स्वयं नशामुक्त ऊना अभियान के हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाया है उनके साथ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुनील कुमार ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर-घर जाकर दस्तक दी और लोगों से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।
इस मौके पर उप प्रधान मनजीत पंचायत मेंबर ब्रह्म दास, कुसुम लता, प्रमिला, मनोज, उर्मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन, अंजना आशा कार्यकर्ता समीना, पुष्पा , नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, महिला मंडल और स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...