Himachalमेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय बंगाणा में अमृत कलश...

मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय बंगाणा में अमृत कलश यात्रा निकाली 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित :  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस इकाई द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर के अंदर अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उप्राचार्य रेखा शर्मा थे।   कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। इस अमृत कलश यात्रा के अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवी सविता , इंदू,मंजू रुचि, अंकिता ,प्रियंका ,खुशी और कृतिका ने किकली प्रस्तुत किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने देशभक्ति का जीत गया। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम एनएसएस इकाई बंगाणा द्वारा अगस्त माह से लेकर अब तक विभिन्न तरह के मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत करवाया गया। उन्होंने कहाकि ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिल में वीर सपूतों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है और देश के प्रति जागरूकता को बढावा देना है. इस अभिमान के फलस्वरूप हम भारतवासियों के भीतर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र के प्रति जुडाव और लगाव गहरा होगा। इस अवसर पर प्रोफेसर रमेश ठाकुर, एनएसएस के कैप्टन विशाल सोनी ,कामना , हैड गर्ल सविता आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...