राज्य की जनता का दुर्भाग्य, केंद्र सरकार की योजनाओं को बन्द करने में लगी है राज्य सरकार

मोदी सरकार के दस वर्ष ऐतिहासिक,नहीं हुआ एक भी भ्रष्टाचार: वीरेंद्र कंवर 
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर ओर दोवड में भारत विकसित संकल्प यात्रा का जनता ने जोर शोर से अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में पूर्व मन्त्री रहे एवं वर्तमान में राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कँवर ने शिरकत की। ओर मोदी सरकार की योजनाओ का बखान किया। कंवर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की हर गारंटी की गारंटी है। लेकिन कांग्रेस की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को जो भी गारंटी दी उसे पूरा किया है। मोदी सरकार के दस वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। कंवर ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल मे एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। जब कि पूर्व यूपीए सरकार के समय हर दिन मीडिया में करोड़ों के घोटाले भ्रष्टाचार पढ़ने और सुनने को मिलते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते है। तो दस वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने हिमाचल को दिल खोलकर मदद भी दी है और बीते दस वर्षों में करोड़ो की योजनाओ को धरातल पर उतार कर राज्य की जनता को लाभ पहुंचाया है। कंवर ने कहा कि राज्य में एक ऐसी सरकार सत्ता पर काबिज हुई है। जिसे राज्य की जनता की कोई याद नहीं है। सत्ता में काबिज होते ही कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पैट्रोल के दाम बढ़ाये। फिर पूर्व भाजपा सरकार के समय जनता के लाभ के लिए खोले गए एक हजार से ज्यादा संस्थानों को बन्द किया। अब एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर अपनी गारंटियों को पूरा करने से भाग रही है। कंवर ने कहा कि हिमाचल की जनता का यह दुर्भाग्य है कि राज्य में एक ऐसी सरकार सत्ता पर काबिज हुई है। जो केंद्र की योजनाओ को बन्द करके ओर केवल सत्ता सुख भोगने में लगी हुई है।  इस मौके पर पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद, महामंत्री रमेश शर्मा, सुरेंद्र हटली,महिंद्र पाल डोगरा, जगदीश ठाकुर, प्रधान रीता देवी,उपप्रधान सतनारायण शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, प्रधान बबिता,,नीरज परमार, पारुल शर्मा , पूर्व प्रधान राजेंद्र शर्मा, एलडीएम ऊना जी एस भट्टी, कांगड़ा बैंक के प्रतिनिधि अजय शर्मा, दौलत परमार व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...