ईसपुर में संघ की बैठक, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

नंबरदारों की समस्याओं को हल करने के लिए चर्चा

ऊना/सुशील पंडित : क्षेत्र के तहत गांव ईसपुर में नंबरदार कल्याण महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संजीव दत्ता ने की। इस अवसर पर महासचिव रमेश जसवाल, हरदीप कुमार, विक्रम सिंह दत्त, सुभाष चंद, सुनील कुमार, रामकिशन, धर्मपाल, सुरजीत कुमार, सतीश कुमार, मनोहर लाल पाठक व सर्बजीत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न अहम मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए चर्चा की गई। जिसमे सर्वप्रथम निर्णय लिया गया कि महासंघ के सदस्यों को बैठक के समय ईसपुर उपतहसील कार्यालय में बैठने के प्रबंध हेतु नायब तहसीलदार को लिखित प्रस्ताव दिया जाएगा। इसी तरह सरवराह केस के लंबित मामलो को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिन पर जल्द कार्रवाई करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक करने का निर्णय लिया गया।

महासंघ के प्रवक्ता विक्रम सिंह दत्त ने बताया कि मामला वसूलने के लिए उनके पास उपलब्ध ढालवाश को पिछले लम्बे अरसे से अपडेट नहीं किया गया है। जिसके चलते भारी दिक्क़त आ रही है। क्योंकि कई भूमि मालिकों ने अपनी जमीने बेच दी हुई है तथा कई नए मालिक बन चुके है। ऐसे हालातो में ढालवाश को दरुस्त किया जाना चाहिए। महासंघ के महासचिव रमेश जसवाल ने सुखाव दिया कि इसके लिए नायब तहसीलदार को लिखित रूप से अवगत करवाते हुए क्षेत्र से संबंधित पटवारियों को ढालवाश को अपडेट करने के निर्देश जारी करने बारे कहा जाएगा।

इसी के साथ महासंघ के सदस्यों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि महासंघ के जिलाध्यक्ष को प्रति माह जिला के विभिन्न हिस्सों में बैठके करने का सुझाव दिया जाएगा। ताकि नंबरदारों को आ रही दिक्क़तो की जानकारी हासिल हो सके और उनका समाधान करने की कोशिश की जा सके। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव दत्ता ने कहा कि सभी सदस्य जनहित के लिए राजस्व विभाग को अपना पूर्ण सहयोग दें। ईसपुर उपतहसील के नायब तहसीलदार विजय कुमार ने कहा कि उपतहसील के तहत सभी नंबरदारों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होने आश्वस्त किया कि बैठक के लिए स्थान मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...