केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे ऊना, सोमभद्रा नदी पर बने घालुवाल पुल को हुए नुकसान का लिया जायजा

ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ऊना जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊना हरोली सीमा पर स्थित घालुवाल मे सोमभद्रा नदी के ऊपर बने पुल की शुरुवाती दीवार टूटने से हुए नुकसान का जायज़ा लेने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ ऊना सदर के विद्यायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर , एच पीएसआईडीसी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार उपस्थित रहे। बारिश के चलते प्रभावित हुए घालुवाल पुल पर पहुंच पुल की स्थिति को देखा। उन्होंने आपदा प्रभावित इलाके का दौरा भी किया।
इसके ऊपरांत केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के बचत भवन में आयोजित दिशा समिति की बैठक में भारी बारिश के चलते जिला में हुए नुकसान का अधिकारियों से जायजा भी लिया। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में आई आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार प्रदेश की पूरी मदद कर रही है। जिसके मद्देनजर आपदा के दौरान पहाड़ों में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए 13 एनडीआरएफ की टीम सहित भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर भेजने का काम किया तो साथ ही 361 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद कर संकट की इस घड़ी में प्रदेश को राहत देने काम भी किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मानूसन का दौर थमने के बाद हिमाचल सरकार प्रदेश में हुए नुकसान को लेकर जो रिपोर्ट भेजेगी उस हिसाब से केंद्र सरकार हिमाचल सरकार को राहत देने का काम भी जरूर करेगी।
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा आपदा के पानी को लेकर दिए बयान पर उन्होंने करते हुए कहा कि घड़ी में सभी सरकारों को एक साथ खड़ा होना चाहिए ना कि एक दूसरे पर शब्दों का प्रहार करके अपनी अपनी नाकामियों को छुपाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरते हुए कहा कि दिल्ली सीएम हमेशा अपनी जिम्मेवारियों से भागते नजर आये हैं और दिल्ली सरकार का 09 साल का कार्यकाल विफल देखने को मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड काल से लेकर बिजली की समस्या तक और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के दौरान अरविंद केजरीवाल केवल दूसरों पर ठीकरा फोड़ते आए है। जिससे उनकी लोगों के प्रति केवल नाकामयाबी ही साबित हुई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...