Breaking Newsइंजीनियरिंग कॉलेज को अनजान शख्स ने दिया160 करोड़ का दान 

इंजीनियरिंग कॉलेज को अनजान शख्स ने दिया160 करोड़ का दान 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली:  आईआईटी बॉम्बे अपनी शिक्षा व्यवस्था और जॉब प्लेसमेंट के लिए चर्चा में रहता है। ये देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। छात्र यहां से पढ़ाई करने के लिए रात-दिन एक कर पढ़ाई करते हैं। लेकिन इसबार ये किसी और वजह से चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, आईआईटी बॉम्बे को $1.8 करोड़ यानी भारतीय रुपए के हिसाब के करीब 160 करोड़ रुपए का दान मिला है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि दान देने वाला कौन है।

डायरेक्टर प्रोफेसर सुभासीस चौधरी का बयान

IIT Bombay के डायरेक्टर प्रोफेसर सुभासीस चौधरी ने इस दान की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट को 1.8 करोड़ डॉलर का दान मिला है। ये दान देने वाला अज्ञात शख्स कॉलेज का पूर्व छात्र है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ऐसा होता रहता है लेकिन मुझे लगता है ये पहली बार होगा जब इतनी बड़ी राशि किसी इंस्टीट्यूट को मिली होगी जहां शख्स ने अपनी पहचान बताई नहीं होगी।

नंदन नीलेकणी कर चुके हैं दान

इससे पहले इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी भी अज्ञात बनकर IIT Bombay को 85 करोड़ रुपए दे चुके हैं। हलांकि बाद इस दान की जानकारी हो गई थी। उन्होंने इसी साल जून 2023 में 315 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं। इस तरह से उन्होंने अभी तक कुल 400 करोड़ रुपए दे चुके है। नंदन नीलेकणी साल 1973 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में ग्रेजूएट कर चुके हैं। उन्होंने ये दान संस्था से जुड़ने के 50 साल पुरे होने पर दिया था।

रिसर्च के लिए खर्च

ये दान ऐसे समय में आया है जब इंस्टीटयूट का अपना बजट बिगड़ रहा है और खर्च कम करने में लगा हुआ है। इतना ही नहीं वो कर्ज की ओर रुख कर रहा था। कहा जा रहा है कि इन पैसों से कैंपस में ग्रीन उर्जा और सतत अनुसंधान केंद का निर्माण किया जाएगा। वहीं इस धनराशी का बड़ा हिस्सा रिसर्च पर खर्च किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...