Himachalयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर आक्रमक हमला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर आक्रमक हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विधानसभा क्षेत्र हरोली  में चुनावी जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रो राम कुमार के लिए जनता से मांगा समर्थन 

ऊना/सुशील पंडित: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की सबसे हॉट सीट विधानसभा क्षेत्र हरोली में चुनाव प्रचार अपने चरम सीमा पर है। प्रदेश में बीजेपी के करीब 40 स्टार प्रचारक पूरे हिमाचल में सक्रिय हो गए हैं और चुनावी जनसभाएं कर लोगों को अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  सोमवार को ऊना में चुनावी हुंकार भरी। अपने भाषण से पहले योगी ने देव भूमि को नमन कर लोगों का स्वागत किया। यहां योगी ने बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर राम कुमार के लिए जनता से वोट की अपील भी की। योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्‍तर प्रदेश में माफिया पूरी तरह से सक्रिय था। वहां माताएं बहनें सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन यूपी में बीजेपी सरकार बनते ही माफिया पर कार्रवाई की गई और उसे पूरी तरह से खत्म कर दिया गया। इसी तरह अब हिमाचल में नशा माफिया, खनन माफिया, पर बीजेपी सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से माफिया को पूरी तरह से खत्म करने के लिए बीजेपी जरूरी है।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि क्या कांग्रेस शासन में एयर स्ट्राइक होती, नहीं होती। कांग्रेस काल में माफिया पर कार्रवाई की जाती, नहीं की जाती। इसका मुख्य कारण ही कांग्रेस है। जहां कांग्रेस होगी वहां पर आतंक और माफिया सक्रिय होगा। क्योंकि माफिया को कांग्रेस का सरंक्षण प्राप्त होता है।वहीं योगी अदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में हिमाचल ही नहीं पूरे देश का विकास हुआ है। मोदी काल में ही राम मंदिर बना। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाई और आतंक को बढ़ाया। लेकिन बीजेपी ने इसे खत्म किया। अब कोई भी शख्‍स जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस सरकार नहीं कर सकती थी। ऐसे में हम कांग्रेस को वोट भी क्यों दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। योगी ने कहा बीजेपी हर तबके को लाभ दे रही है, सबके लिए विकास के काम किए। करोड़ गरीबों को राशन दिया। कोविड के दौरान पीएम ने 130 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार समझा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...