Nationalअमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance भारत पहुंचे, शाम को Business Summit को...

अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance भारत पहुंचे, शाम को Business Summit को करेंगे संबोधित, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्लीः अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित 4 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। आज वह पत्नी उषा, बच्चों इवान, विवेक और मीराबेल के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है। वेंस का प्लेन सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वेंस, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम वेंस और उनके परिवार के लिए डिनर होस्ट करेंगे। वेंस विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से भी मुलाकात करेंगे।

वेंस के 4 दिवसीय दौरे का शेड्यूल

आपको बता दें, इसके बाद वेंस पीएम मोदी के साथ डिनर के बाद 9 बजे जयपुर रवाना होंगे और 9ः30 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे रामबाग पैलेस होटल में रुकेंगे जहां, वे परिवार के साथ शादी में शामिल होंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे वह आमेर फोर्ट देखने जाएंगे। इसी के साथ वह जंतर-मंतर भी घूमेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को राज्यपाल हरिभाऊ बांगड़े और सीएम भजन लाल से मुलाकात करेंगे। 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे वह आगरा रवाना होंगे और ताज महल देखने जाएंगे। इस दौरान 12 बजे से पहले ताजमहल में आम जनता के आने पर रोक होगी। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे के बाद जयपुर लौटेंगे। 24 अप्रैल सुबह 6ः30 बजे वह रवाना होंगे।

हथिनी पुष्पा और चंदा देंगी आशीर्वाद

22 अप्रैल को 433 साल पुराने आमेर महल के सूरजपोल स्थित जलेब चौक में उनका स्वागत गहनों से लदी हथिनी पुष्पा और चंदा करेंगी। पुष्पा और चंदा को इस दौरान 350 साल पुराने 62 लाख रुपए कीमत के गहनों से सजाया जाएगा। दोनों हथिनियां उन्हें फूल माला पहनाकर वेंस और उसके परिवार को आशीर्वाद भी देंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...