SportsT-20 World Cup में USA ने रचा इतिहास, Pakistan हुआ बाहर

T-20 World Cup में USA ने रचा इतिहास, Pakistan हुआ बाहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

T-20 World Cup 2026 के लिए डॉयरेक्ट क्वालिफाई करना Pakistan के लिए हुआ मुश्किल 

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में इस बार यूएसए की टीम पहली बार खेल रही है और अभी तक टीम ने कमाल का खेल दिखाया है। इस टूर्नामेंट में यूएसए ने पाकिस्तान जैसी टीम को भी धूल चटाई। अबल यूएसए सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। इसके साथ ही अमेरिका की टीम ने एक और इतिहास रच दिया है। यूएसए ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई। बाबर आजम की टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का गुस्सा फूट पड़ा।

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली। दरअसल, पाकिस्तान की टीम को दोहरा झटका लगा है। पहले तो वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा 2 साल बाद यानी भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए उनका डॉयरेक्ट क्वालिफाई करना मुश्किल हो गया है। उन्हें इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए क्वालिफायर्स मैच जीतने होंगे। इस बार टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी यूएसए और वेस्टइंडीज मिलकर कर रहे हैं।

वहीं यूएसए की टीम पहली बार विश्व कप खेल रही है। अपने पहले ही विश्व कप में टीम ने काफी इंप्रेस किया है। अभी तक इस टूर्नामेंट में यूएसए ने महज एक ही मैच हारा है। टीम इंडिया ने यूएसए को हराया था। अब यूएसए सुपर-8 में भी पहुंच चुकी है। टी20 विश्व कप 2026 का मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका का टिकट पक्का है। अब जो टीमें टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में पहुंचेगी वो सीधे अगले विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लेगी। यानी यूएसए सुपर-8 में पहुंच चुकी है इसके साथ ही उसको टी20 विश्व कप 2026 का टिकट भी मिल चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...