Himachalसीएम के दरवाजे से  मोड़ दिया जाता था- देवेंद्र भुट्टो

सीएम के दरवाजे से  मोड़ दिया जाता था- देवेंद्र भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
माता बहनें हमें ताना मारने लग गई थीं- भुट्टो

ऊना/  सुशील पंडित: कुटलैहड़ के पूर्व विधायक और कांग्रेस के बागी नेता देवेंद्र भुट्टो को भाजपा ने प्रत्याशी के रुप में फरवरी के बाद मंगलवार को ऊना पहुंचे। सबसे पहले मैहतपुर में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद भाजपा नेताओं का काफिला देवेंद्र भुट्टो के समर्थकों सहित कुटलैहड़ के गांव समूर कलां में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था वहां पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, राम कुमार, बलवीर चौधरी व काफी संख्या में भाजपाई भी मौजूद थे। इनकी मौजूदगी में भुट्टो को फूलों की माला पहनाई गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भुट्टो ने कहा कि हम जीतकर विधानसभा पहुंचे थे लेकिन सीएम के दरवाजे पर ही हमें रोक दिया जाता था। सबसे दुख की बात यह थी कि सीएम चुनाव में हारे हुए नेताओं के साथ मिलकर दफ्तर में गप्पे मारते रहते और हम अपने कार्यों को पूरा करवाने के लिए दरवाजे पर ही इंतजार करते रह जाते। जब लंबे समय तक ऐसा होता रहा तो हमें भी अपने क्षेत्र की जनता के बारे में सोचना था। हमने जनता के हित में एक ऐसा फैसला लिया जिससे अब उम्मीद जगी है कि हिमाचल प्रदेश भाजपा के शासन में ही तरक्की कर सकता है। 

पिछले 15 महीनों में हालात ऐसे हो गए थे कि गांव गांव माताएं और बहनें हमें ताना मारने लगी थीं कि 1500 रूपए महीना पेंशन कब मिलेगी। गोबर और दूध कब खरीदोगे। ऐसे में जनता के सवालों के जवाब देने मुश्किल हो रहे थे। भुट्टो ने कहा कि आपदा के बाद हमारे क्रशर बंद कर दिए गए। जबकि हमारे क्रशर पूरे नियमों का पालन करते हुए चल रहे थे। मगर सरकार ने अपने चहेतों के क्रशर चालू रखे और हमारे बंद करवा दिए। पिछले 25 दिनों से कुटलैहड़ से गायब रहे भुट्टो ने कहा कि जब दंगल का मौदान खाली होता है तब कई पहलवान दंड पेलते हैं। उपचुनाव में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार आ जाए। जीत भाजपा की ही होगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...