Himachal आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के भरे जाएंगे विभिन्न पद 

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के भरे जाएंगे विभिन्न पद 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 20 अक्टूबर सायं 5 बजे तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार 1 जनवरी, 2023 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) के सर्वेक्षण के अंतर्गत आता हो।
आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र  (फीडरं) के सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाले परिवारों की सूचना संबंधित आंगनबाड़ी के सर्वे रजिस्टर में से देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हज़ार से अधिक नही होनी चाहिए जिसकास प्रमाण पत्र नायब  तहसीलदार /तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/ प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।  इसके बाद किसी भी आवेदक / अभ्यर्थी से आवेदन / दस्तावेज़ प्राप्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे समस्त मूल दस्तावेज़ों सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-225538 व संबंधित पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/ सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी कंेद्र समूर कलां, आदर्श नगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां, रैन्सरी मध्य, बदोली-1, भटोली-1 व वाल्मीकी मोहल्ला-1 बहडाला में आंगनबाड़ी वर्करस के पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहडा-2, लमलेहडा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र न. 16 बसदेहड़ा, केंद्र न. 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा-2, भटोली-2, सनोली राजपूत जाट मोहल्ला-2, प्रेम नगर ऊना, रामपुर-2, धमान्दरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत व रामपुर हरिजन मोहल्ला में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...