फलों से भरा वाहन सड़क पर पलटा, 3 घायल

मंडी : जिला के बालीचौकी में औट-लुहरी सड़क पर एक पिकअप जीप हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चालक सहित 2 अन्य लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार जीप में सेब, नाशपाती और प्लम भरे हुए थे। यह घटना सुबह के समय में हुई। जानकारी के अनुसार जीप बंजार से टकोली की ओर जा रही थी, तो अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह अनियंत्रित हुई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे के बाद फल सड़क पर बिखर गए। इस घटना में बागवानों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।चालक ने जीप को खाई में जाने से रोक लिया, जिससे 3 लोगों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस चौकी और एंबुलैंस सेवा को सूचना दी।

एंबुलैंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।  एएसपी मंडी सागर चंद्र ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि चालक ने साहस का परिचय देते हुए जीप को निचली तरफ जाने से रोका, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img