Breaking Newsआप की दिग्गज नेत्री का दावाः पार्टी जॉइन करने का मिला ऑफर,...

आप की दिग्गज नेत्री का दावाः पार्टी जॉइन करने का मिला ऑफर, नहीं तो इतने दिनों में ED कर सकती है गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है। अगर वे बीजेपी में शामिल नहीं होती हैं तो उन्हें ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतिशी ने कहा कि मेरे करीबी के माध्यम से ये ऑफर मुझे दिया गया। इस दौरान आतिशी ने और कई खुलासे किए। आतिशी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के चार नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्डा को जेल में डाला जाएगा। आतिशी ने कहा कि मेरे परिवारवालों, मेरे रिश्तेदारों के घरों में छापेमारी की जाएगी। इसके बाद समन भेजे जाएंगे।

फिर सबको गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। 4 बड़े नेताओं के जेल में होने के बावजूद भी आम आदमी पार्टी (AAP) एकजूट है। इस देश के संविधान को बचाने के लिए हम आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। आतिशी ने कहा कि कल यानी सोमवार को जो ईडी ने कोर्ट में सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम लिया, वो उस बयान पर आधारित है जो डेढ़ साल से एजेंसी के पास है। ED और CBI की चार्जशीट में है। ये नाम इसलिए लिए गए क्योंकि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से काम नहीं बना। राम लीला मैदान जो विपक्षी नेता जुटे तो अब पार्टी की सेकंड लाइन को अरेस्ट करना चाहते हैं। वहीं, आतिशी ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि कानून कहता है कि जब तक सजा ना हो इस्तीफा नहीं देना होगा। उनके पास पूरा बहुमत है। अगर वो इस्तीफा देते तो भाजपा के लिए एक SOP हो जाएगा।

वो कहीं भी किसी भी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करा सकते हैं कि संवैधानिक संकट हो गया इसलिए राष्ट्रपति शासन लगा दो। आतिशी ने कहा कि ईडी को पूछताछ करनी थी तो 11 दिनों तक पूछताछ कर ली फिर कल न्यायिक हिरासत में क्यों भेजा? क्योंकि अरविंद केजरीवाल को चुनावों से दूर रखना था। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस समय वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कल जब केजरीवाल की दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई थी तो केजरीवाल की पत्नी के अलावा आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी कोर्ट में मौजूद थे। सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ में केजरीवाल ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज का जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी और सौरभ को रिपोर्ट करता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...