Breaking Newsपुलिस के हत्थे चढ़े शातिर साइबर ठग, मिन्टों में लोगों के अकाउंट...

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर साइबर ठग, मिन्टों में लोगों के अकाउंट कर देते थे खाली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 गुरुग्राम :  साइबर पुलिस ने अमोज़ोन  और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनियों से डिलीवरी के बहाने धोखाधड़ी से व्हाट्सऐप पासवर्ड प्राप्त करके जालसाजी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन और आठ डेबिट कार्ड बरामद किए गए है। 

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासी अंकित त्यागी ने नौ सितंबर को उनके व्हाट्सऐप अकाउंट को हैक करके 50,000 रुपये की कथित धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई थी।इस संबंध में साइबर अपराध पुलिस थाना पश्चिम में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि निरीक्षक सवित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने तीन अक्टूबर को बिहार के एक गांव से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी मोहम्मद रिजवान (24) और शेखपुरा निवासी शाहबुद्दीन (35) और मोहम्मद मोज्जमील (26) के तौर पर की गई है। 

वहीं नूंह जिले की पुन्हाना अपराध जांच शाखा ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 शातिर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन आरोपियों से 3 मोबाइल और 8 फर्जी सिम भी मिली है। दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के माध्यम से लोगों को ठगने का काम करते थे।  अपराध जांच शाखा प्रभारी संदीप मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी गस्त टीम को सूचना मिली थी कि आकिल निवासी जमालगढ़ फर्जी फेसबुक अकाउंट पर प्राचीन सिक्के खरीदने के ऐड डालकर लोगों को झांसे में लेता है और उनसे डिलीवरी चार्ज, एडवांस रुपए के नाम पर ठगी करता है। 

यहीं नहीं आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे कागजात लेता है और उनका ऑनलाइन खाता खुलवाकर केवाईसी करवाकर खाते साइबर अपराधियों को बेच देता है। वहीं उनका साथी आबिद हुसैन साइबर अपराधियों को फर्जी सिम उपलब्ध कराता है पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...