तीन दिन से लापता है हरप्रीत,पुलिस मामले की जांच में जुटी
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव अरनियाला का एक युवक पिछले तीन से लापता है। लापता युवक का नाम हरप्रीत है। हरप्रीत के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया है।
वायरल वीडियो में हरप्रीत के साथ कुछ और युवक भी दिखाई दे रहे है जो उसके साथ मारपीट भी कर रहे हैं ।वीडियो में युवक की बाजू के ऊपरी हिस्से पर तेजदार हथियार से काटा गया है। परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले में लापता युवक का जल्द पता लगाए जाने की पुलिस से मांग की है। विनय शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगो को भी पकड़ा है जबकि युवक का अपहरण करने वाले युवक अभी गिरफ्त से बाहर हैं । विनय ने इस मामले में वीडियो में शामिल अन्य युवकों को जल्द अरेस्ट किए जाने की मांग की है ताकि लापता युवक हरप्रीत को सुरक्षित उनके चुंगल से बचाया जा सके। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर सरगर्मी से युवक की तलाश की जा रही है।अरनियाला के युवक से मारपीट का वीडियो वायरल तीन दिन से लापता है हरप्रीत,पुलिस मामले की जांच में जुटीhttps://t.co/Q3l8F5b0H7#SunitaAhuja #Divorce #ShrutiHaasan pic.twitter.com/d7SSt1zcBQ
— Encounter India (@Encounter_India) February 26, 2025
