रैन बसेरा में शराब और Chicken party की video वायरल, अधिकारियों के पहुंचने पर लगी फटकार

जबलपुरः प्रशासन जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को कड़कती ठंड से बचाने के लिए हमेशा कोई न कोई इंतजाम करता ही रहता है। ज्यादातर प्रशासन रैन बसेरा स्थापित कर लोगों को सुविधाएं देने का प्रयास करता है। रैन बसेरे में जरूरतमंदों के लिए रहने की उचित व्यवस्था की जाती है और उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी सरकार द्वारा दी जाती है लेकिन कई बार लोग इन सुविधाओं का गलत फायदा उठाते भी नजर आते हैं। ऐसा ही मामला जबलपुर के इंदिरा मार्केट गोकुलदास धर्मशाला के पास वाले रैन बसेरे से सामने आया है जहां, रेन बसेरा में चिकन और शराब की पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है।

ठेकेदार और उसके सहयोगी ने 24 नवंबर को रैन बसेरे में पार्टी की थी। इतने में मौके पर नगर निगम की उपायुक्त अंकिता जैन इंस्पेक्शन करने पहुंच गईं। ठेकेदार और उसके साथियों को उन्होंने फटकार भी लगाई थी। घटना के बाद निगम उपायुक्त अंकिता जैन ने पार्टी कर रहे ठेकेदार विवेकानंद झा और उसके साथियों को पूछताछ के लिए निगम कार्यालय भी बुलाया था। इसकी जानकारी कलेक्टर को भी दी और उनकी आगे से इस तरह का कार्य न करने की भी चेतावनी दी गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...