Himachalविकसित भारत संकल्प यात्रा वैन पहुंची गांव बदोली

विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन पहुंची गांव बदोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच


ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाई गई मोबाइल बैन जिला मुख्यालय ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन विभिन्न गांव-गांव जाकर लोगों को संदेश दे रही है और उनकी चिकित्सा जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके मध्यनजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है। यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे अवगत करवाएगी बल्कि योजना के पात्र लाभार्थियों को इस दौरान पंजीकृत भी किया जाएगा। 


इसी क्रम में भारत संकल्प यात्रा वाहन आज गांव बदोली में पहुंचा और चिकित्सा जांच के साथ-साथ गांव वासियों को विभिन्न प्रकार की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर गांव निवासियों के 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई जिनमें से हाइपरटेंशन के चार और डायबिटीज के तीन मरीज मिले। इस मौके पर एनसीडी टीवी जागरूकता शिविर भी लगाया गया और लोगों को टीवी संबंधी जानकारी दी गई।


वहीं बैंकों संबंधी जानकारी देने का के लिए आरबीआई से डीपी धीमान कंसलटेंट, आकाश भारद्वाज, पंजाब नेशनल बैंक से मनीष कुमार, शिव कुमार कांगड़ा बैंक से पहुंचे थे जिन्होंने गांव वासियों को योजनाओं संबंधी जानकारी दी।उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र डॉक्टर लाल सिंह टीम सहित उपस्थित रहे,अपने संबोधन में डॉक्टर लाल सिंह ने बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में द्वारा युवाओं के लिए एक नया पोर्टल mybharat.gov.in लॉन्च किया गया है । जिसके माध्यम से देश युवा  के नौकरियों से संबंधित जानकारी, स्किल कोर्सेज की जानकारी और भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। आपको मात्र इस पोर्टल पर पंजीकरण करना है और पंजीकरण के बाद आप यह सारी जानकारी लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आप विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर इनाम भी प्राप्त कर सकते हैं। डॉ लाल सिंह उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  द्वारा पंचायत बदोली में आयोजित  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान  जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर मेडिकल टीम में डॉक्टर मनु प्रिया स्टाफ नर्स कुसुम लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमारी ड्राइवर नीतीश साथ रहे।


वही गांव निवासियों में पंचायत प्रधान रजत कुमार उप प्रधान सुरेश कुमार,पंच, पंचायत सचिव राजेश शर्मा, सैक्ट्री विपिन शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बालवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान मनोहर लाल भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...