Himachalपंचायत प्रधान की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों का आक्रोश , पुलिस थाने का...

पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों का आक्रोश , पुलिस थाने का घेराव 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी

ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर की आम का पेड़ काटने के आरोप में हुई गिरफ्तारी के मामले पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने भाजपा और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की अगुवाई में हरोली थाने का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पंचायत प्रधान पर झूठा केस बनाकर उन्हें गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करने के आरोप लगाए।

धरना प्रदर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। वहीं भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार दलित विरोधी निर्णय लेकर चुन-चुन कर लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में भारी बरसात के कारण लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है लेकिन सरकार और प्रशासन इन लोगों को राहत उपलब्ध करवाने की बजाय उल्टा झूठे मुकदमे दर्ज करके प्रताड़ित करने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में सरकार या प्रशासन अगर किसी के विरुद्ध भी झूठा कैसे बनाएगा तो भाजपा उसके साथ खड़ी रहेगी और उसे न्याय दिलवाएगी।वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेता लेखराज कतनौरिया ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधान को दलित होने पर टारगेट किया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने इस एफआईआर को रद्द नहीं किया और पंचायत प्रधान को उनके घर वापस नहीं पहुंचाया तो यह उग्र प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं व पंचायत प्रधान को टारगेट किया जा रहा है।
ज्ञात रहे कि ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर पर सरकारी भूमि से लकड़ी चोरी करने का आरोप लगा है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया था। वन अधिकारी पंडोगा क्षेत्र अनिल कुमार द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव खड्ड में एक आम का वृक्ष मौजूदा ग्राम पंचायत प्रधान खड्ड विरेंद्र हीर द्वारा सरकारी भूमि से कटवाकर बेच दिया है। जिस पर पुलिस ने पंचायत प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।जिस के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस थाना हरोली में विरोध प्रदर्शन किया। और प्रधान को रिहा करने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा।इस मौके पर पूर्व एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार, बलवीर बग्गा, कमल सैनी, मोहिंदर राणा,रजत राणा व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...