Nationalफिल्मी स्टाइल में हुई गैंगवार में विनय त्यागी की मौत, 750 करोड़...

फिल्मी स्टाइल में हुई गैंगवार में विनय त्यागी की मौत, 750 करोड़ करोड़ को लेकर बहन ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऋषिकेश: उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में कोर्ट में पेशी पर ले जा रहे मेरठ के गैंगस्टर पर बाइक सवारों ने फिल्मी स्टाइल में गोलियां चला दी थी। इस घटना में गोलियां लगने से विनय त्यागी और 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में दाखिल करवाया गया, जहां आज विनय त्यागी की मौत हो गई। वहीं विनय त्यागी की बहन ने इस पूरे मामले में बड़े खुलासे किए है। बहन ने मीडिया को करोड़ों की काली कमाई के राज की बात बताई है। त्यागी की बहन सीमा त्यागी ने मीडिया के सामने कहा कि विनय त्यागी एक ठेकेदार की 750 करोड़ रुपये की काली कमाई के राज जानता था। यह रकम देहरादून के डॉक्टर के घर रखी हुई थी।

विनय ईडी को देना चाहता था। ऐसे में जब यह बात ठेकेदार को पता चली तो उसने डॉक्टर के माध्यम से उसे चोरी में जेल भिजवा दिया। यह राज कभी न खुले इसके लिए अब विनय त्यागी को खत्म करने की योजना बनाई गई। सीमा त्यागी ने आरोप लगाया कि इस घटना की साजिश एक ठेकेदार ने रची है। ठेकेदार के घर छापा पड़ने वाला था। इससे पहले ही उसने अपनी 750 करोड़ की नकदी व अन्य जेवरात देहरादून के एक डॉक्टर के घर छुपा दिए। डॉक्टर और विनय अच्छे दोस्त हैं। विनय त्यागी को भी इस रकम का पता चल गया था कि यह ठेकेदार की रकम है जिसे उसने छिपाकर यहां रखा है।

विनय त्यागी की पत्नी चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में ठेकेदार ने विनय त्यागी को खूब परेशान किया था। इस बात से विनय त्यागी भी उससे रंजिश रखता था और बदला देना चाहता था। इसी बदले की भावना से विनय त्यागी ने तय किया कि वह यह रकम ईडी को दे देगा। इस बात पर डॉक्टर भी रजामंद था। बाद में यह बात किसी तरह ठेकेदार को पता चल गई। ठेकेदार ने डॉक्टर को डराया तो उसने विनय त्यागी पर चोरी के आरोप लगा दिए। सितंबर में उसे चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया। विनय त्यागी की पत्नी को भी धमकाया गया।

आरोप लगाए कि विनय के खिलाफ लक्सर और पुरकाजी में झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। देहरादून जेल से रुड़की जेल शिफ्ट के भी फर्जी कागजात तैयार किए गए। जबकि परिजनों को जेल से शिफ्ट करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया था। दो दिन बाद लक्सर में छोटे मुकदमे में पेशी के दौरान भी सुरक्षा में लापरवाही बरती गई और विनय को रास्ते से हटाने के लिए यह हमला कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...