Baddiबददी के प्रथम एसडीएम विवेक महाजन हुए सेवानिवृत

बददी के प्रथम एसडीएम विवेक महाजन हुए सेवानिवृत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

8 माह का कार्यकाल रहा, स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई

रावमा पाठशाल बददी को गोद लेकर दिए कई अनमोल तोहफे

बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा के तहत उपमंडल बददी के प्रथम एसडीएम विवेक महाजन शनिवार को सेवानिवृत हो गए। सरकार ने बददी उपमंडल का गठन अक्तूबर 2024 में किया और वो एशिया की सबसे बड़ी दवा नगरी बददी के पहले एसडीएम बने थे। हालांकि अभी तक बददी में एसडीएम कार्यालय नहीं बना है और उन्होने तहसील कार्यालय से ही अपना कार्य संचालन किया। सोलन जिले में समस्त विस क्षेत्रों में एसडीएम कार्यालय थे लेकिन दून का अपना कार्यालय नहीं था। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर ने दून विधायक रामकुमार की मांग पर बददी को एसडीएम कार्यालय की सौगात दी थी।

अम्ब जिला ऊना से स्थानांतरित होकर विवेक महाजन(एचएएस) बददी के पहले एसडीएम बने थे जो कि रिटायरमेंट के करीब थ। विवेक महाजन प्रदेश में व दिल्ली में अलग अलग पदों पर सेवाएं देने के बाद तीन दशक की लंबी सरकारी सेवा के बाद बददी से सेवानिवृति ली। शनिवार को बददी एसडीएम आफिस व तहसील कार्याल ने उनको भावभीनी विदाई दी और उनकी सेवाओं को सराहा। इस अवसर पर तहसीलदार सतिन्द्र जीत, नायब जगदीश शर्मा, निर्मल शर्मा, अधीक्षक हेमती चौधरी, वरुण शर्मा, तपिंद्र, उपेंद्र, नरेंद्र, हेमराज, अरुण कुमार काननूगो, धर्मपाल, सतपाल, गुरचरण सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...