Breaking Newsसीएम केजरीवाल के घर, दफ्तर, कनाॅट प्लेस और कश्मीरी गेट तक पहुंचा...

सीएम केजरीवाल के घर, दफ्तर, कनाॅट प्लेस और कश्मीरी गेट तक पहुंचा पानी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली में बाढ़ का पानी अब सारी सीमाएं लांघकर शहर के कई इलाकों में पहुच गया है। कश्मीरी गेट, आईटीओ जैसे इलाकों के बाद पानी सिविल लाइन्स तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया है। कई इलाके जलमग्न हैं। सड़कें झील में तब्दील हो गई हैं। लोगों के घरों में पानी समा चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस जल प्रलय की जद में मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल का घर भी आ चुका है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से वीरवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं। 

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें दिल्ली सचिवालय में पानी भरने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वे स्थिति को लेकर यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसलिए वहां यातायात रोक दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) के एक आदेशानुसार, जल स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण गीता कॉलोनी में शमशान घाट को बंद कर दिया गया है। सीएम आवास के अलावा पानी सचिवालय के पास भी पहुंच गया है। उधर, सनलाइट कॉलोनी इलाके में बाढ़ के पानी में डूबकर एक शख्स की मौत हो गई है।

‘ओल्ड रेलवे ब्रिज’ पर नदी का जलस्तर बुधवार रात 208 मीटर के निशान को पार कर गया था और वीरवार सुबह आठ बजे तक बढ़कर 208.48 मीटर तक पहुंच गया। उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया, जो पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है। इसके अलावा बोट कॉलोनी, गीता कॉलोनी, गांधी नगर के कुछ हिस्से, अशोक नगर और पांडव नगर जैसे इलाके भी जलमग्न हो गए। शहर में कई इलाकों से लोगों को निकालने की घोषणा की गई है। यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण एहतियाती तौर पर यमुना के चार पुलों पर मेट्रो ट्रेन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से पार कर रही है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है।

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को ही 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद यमुना ने दिल्ली में तबाही के संकेत दे दिए थे। वीरवार सुबह तक पानी 208.46 मीटर तक पहुंच गया। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। बाढ़ की वजह से कई सड़कों को बंद करना पड़ा है तो यमुना किनारे कॉलोनियों में कई फीट पानी आ गया है। हजारों लोगों को जान बचाकर शिविरों में भागना पड़ा है।

मयूर विहार फेज वन, वजीराबाद, खजूरी, राजघाट जैसे इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। दर्जनों सड़कों को बंद करना पड़ा है। दिल्ली के जैतपुर इलाके में भी पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। यमुना किनारे बसे एनसीआर के दूसरे इलाकों में भी पानी लबालब हो गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...