गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- उपमुख्यमंत्री

हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक

ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग 10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।  घालूवाल में एक सादे आयोजन में लाभार्थियों को यह चेक प्रदान करते  उन्होंने प्रदेश सरकार की गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों के उत्थान  की  प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और इसी संकल्प के तहत यह सहायता राशि वितरित की गई है।
उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरकार हर वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

सतत विकास पथ पर अग्रसर हरोली
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनकल्याण की गति निरंतर आगे बढ़ रही है। क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। जल आपूर्ति, सिंचाई परियोजनाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इसके अलावा, हरोली को औद्योगिक और आर्थिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। गरीबों, किसानों और छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि समग्र और समावेशी विकास को प्रोत्साहन मिल सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...