Una बंगाणा में एक ही मंच पर जब इक्कठे हो गए भाजपा और...

 बंगाणा में एक ही मंच पर जब इक्कठे हो गए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी, आखों आखों में हुई नमस्ते

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा के देवेंद्र भुट्टो और कांग्रेस के विवेक शर्मा ने लिया हेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद
ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा में एक धार्मिक कार्यक्रम में जब दो नेता हो गए इक्कठे, उस समय जनता का ध्यान प्रवचनों की तरफ कम और प्रत्याशियों की तरफ ज्यादा दिखा। वाक्य है उपमंडल बंगाणा में डेरा बाबा रुद्रानंद सेवा समिति द्वारा वार्षिक कार्यक्रम जो हर वर्ष बंगाणा में होता है। उसमे डेरा बाबा रुद्रानंद जी से श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य श्री हेमानंद जी महाराज पधारे थे। इस वर्ष भी सालाना धार्मिक कार्यक्रम रविवार हो सम्पन्न हुआ। आचार्य हेमा नंद जी का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया वहीं हेमा नंद जी महाराज ने प्रवचनों द्वारा हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया,समय कार्यक्रम के समापन की ओर अग्रसर हो रहा था।

कि उसी समय पहले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने मंच पर पहुंचकर महाराज जी का आशीर्वाद लिया। और पांच मिनट बाद कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने भी मंच पर पहुंचकर महाराज जी से आशीर्वाद लिया। और दोनों प्रत्याशी महाराज जी के सिंहासन के इर्द गिर्द बैठ गए। हालांकि कुछ समय के लिए पंडाल प्रवचनों की कम और नेताओं की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे। लेकिन तत्काल कार्यक्रम आरती की ओर अग्रसर हो गया। और दोनों नेताओं ने महाराज जी की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। स्वाभाविक है कि किसी भी मंच से चाहे वह धार्मिक हो या सामाजिक या फिर राजनितिक मुद्दों की लड़ाई पर राजनीति हो और हर नेता अपनी पार्टी की बढ़ाई करता है। लेकिन जब किसी एक मंच पर इक्कठे होने का मौका मिले, तो शर्मिंदगी न हो ऐसी स्वच्छ सोच से राजनीति करना उचित रहता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...