Nationalसास ने कहा बांझ, तो बहू ने उठाया खौफनाक कदम

सास ने कहा बांझ, तो बहू ने उठाया खौफनाक कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बालोदः जिले में सास के ताने से तंग आकर बहू ने हंसिया से 14 बार वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने पड़ोसियों को बताया कि सास ने खुद पर हमला कर आत्महत्या की है, लेकिन जब पुलिस ने मौके की सजगता से जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी महिला ने बताया कि उसकी सास अक्सर उसे बांझ कहकर ताने मारती थी और घर से निकालने की धमकी देती थी। इससे परेशान होकर अपनी सास को मार डाला। यह घटना बालोद के ग्राम बघमरा की है।

आरोपी महिला खिलेश्वरी देवांगन का 18 अप्रैल 2017 को बालोद जिले के ग्राम बघमरा में टिकेंद्र देवांगन से उसका विवाह हुआ। उसके मायके परिवार में मां की मृत्यु हो गई थी और पिता ने उसके जन्म से पहले ही मां को छोड़ दिया था। उसे उम्मीद थी कि ससुराल में मां-बाप का प्यार मिलेगा, लेकिन बच्चा नहीं होने से यहां भी उसे अपनापन नहीं मिला। शादी के बाद उसकी गोद नहीं भर पाई। इसी बात को लेकर घर में विवाद होते रहे। सास आरोपी महिला को आए दिन बांझ कहकर ताने मारती थी। कई बार झगड़े इतने बढ़े कि मामला सामाजिक बैठक तक पहुंच गया।

आरोपी बहू।
आरोपी बहू।

चिड़चिड़े स्वभाव और तनाव के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ गई। एक बार उसे मायके भेजा गया, लेकिन मामा ने समझाकर फिर ससुराल भेज दिया। बालोद पुलिस के अनुसार, हत्या 10 जून को हुई। इसी दिन मृतिका गीता देवांगन के बेटे और खिलेश्वरी के पति टिकेंद्र का जन्मदिन भी था। इसलिए टिकेंद्र एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाने विशाखापट्टनम चला गया था। खिलेश्वरी के ससुर सोनू देवांगन सुबह 9.30 बजे अपनी बेटी सीमा देवांगन के यहां देवरी गए थे। इसी दौरान सास गीता और बहू खिलेश्वरी के बीच बहस हुई।

दोपहर 12.30 बजे बहस के दौरान जब गीता ने खिलेश्वरी को घर से निकलने का ताना मारते हुए बांझ कहा, तो खिलेश्वरी किचन में रखा हंसिया ले आई और पहले गीता के पैर पर हमला कर दिया। इसके बाद गले पर, और जब वह नीचे गिर कर पीछे मुड़ी तो पीठ पर, फिर बिना रुके 14 बार सिर, गले और चेहरे पर तब तक वार करती रही जब तक सास की मौत नहीं हो गई। करीब 1 बजे वह घर से बाहर निकली और गुड़ाखू करते हुए मोहल्ले के बाहर देखने लगी। फिर दोपहर 2.40 बजे घर से निकल कर पड़ोसियों के यहां पहुंची और कहने लगी कि सास ने खुद के ऊपर हंसिया से हमला कर लिया है। इसके बाद देर शाम तक फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर जांच में जुटी रही।

एएसपी मोनिका ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की और महिला के हाथ में जख्म देखे, तो हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि सास हर महीने पूछती थी- पेट में बच्चा ठहरा या नहीं? फिर ताना देती – तू बांझ है, तेरे जैसी औरत ने मेरे घर को बर्बाद कर दिया। तेरे आने से मेरा वंश आगे नहीं बढ़ रहा… तू घर से जाएगी तो मैं दूसरी बहू लाऊंगी।

इन तानों से तंग आकर उसका गुस्सा फूट पड़ा और उसने हंसिया से अपनी सास को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला पर हत्या की धारा बीएनएस 103 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...