तेज रफ्तार बाइक चलाने से रोका, तो युवक की कर दी धुनाई

कोटाः जिले में कुछ युवकों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के भदाना इलाके में एक युवक को बाइक तेज स्पीड में चलाने पर टोकना भारी पड़ गया। बाइक सवार युवक अपने साथियों को लेकर आया ओर सरियों और पाइपों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर युवक को घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां घायल का इलाज जारी है।

घायल युवक रमेशचंद्र के परिजन अजय ने बताया- हमारा पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार से जमीनी विवाद चल रहा है। उन्हीं का लड़का कॉलोनी में तेज स्पीड से बाइक चला रहा था। कॉलोनी में छोटे बच्चे बच्चे भी खेल रहे थे। इस दौरान बाइक सवार को तेज स्पीड में बाइक चलाने पर टोका तो बाद में वह अपने साथियों के साथ सरिये और पाइप लेकर आया और मुझ पर ताबड़तोड़ तरीके से हमला कर दिया।

परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया यहां डॉक्टर ने पैर में फैक्चर बताया है और भी शरीर में कई जगह चोट है। पहले भी यह लोग घर पर हमला कर चुके हैं घर के चद्दर तोड़ चुके हैं। रेलवे कॉलोनी थाने में युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...